जनता दरबार में प्राप्त शिकायत को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निष्पादन करने का डीएम ने दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में प्राप्त शिकायत को समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निष्पादन करने का डीएम ने दिया निर्देश

आधारभूत सुविधाओं की कमी एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई.

विज्ञापन

सुपौल समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. इस दौरान कुल 06 आवेदन पत्र प्राप्त हुए. जिन्हें जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व संबंधित मामले, आधारभूत सुविधाओं की कमी एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई. जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ मंच प्रदान करना है. ताकि बिना किसी परेशानी के उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण हो सके. उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र कार्रवाई करें और आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए. साथ ही उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं जनता दरबार में आकर निःसंकोच रखें. प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन