ePaper

मोदी जी के भगीरथ प्रयास से देश में बह रही विकास की गंगा - नित्यानंद राय

Updated at : 20 Apr 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी जी के भगीरथ प्रयास से देश में बह रही विकास की गंगा - नित्यानंद राय

पीएम मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को लेकर संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

विज्ञापन

पीएम मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को लेकर संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन राघोपुर. आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा की सफलता व जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति को लेकर रविवार को सिमराही बाजार स्थित एक होटल परिसर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री श्री राय को अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एनडीए घटक दलों के नेताओं के साथ साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मधुबनी आगमन सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि मिथिलांचल और कोसी की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के इस कार्यक्रम को लेकर लोगों के अपार उत्साह है. कहा कि इस कार्यक्रम में दस जिले के लोग शामिल होंगे. मोदी जी के भगीरथ प्रयास से जो विकास की गंगा देश के गांव-गांव, घर-घर तक पहुंच रही है, इससे लोगों के जीवन में खुशियां आयी है. आज देश में विकास है, देश में शांति है. कहा कि मोदी जी ने दस वर्षो में कोसी के लिए अनेकों आयाम कार्य किया है. इससे विकसित कोसी और सुरक्षित कोसी दिख रहा है. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से साथ ही सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से 24 अप्रैल को मधुबनी में नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपील किया. वहीं संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय व्यवसायियों ने हाल ही में दवा व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले का विषय मंत्री के समक्ष रखा. साथ ही जिले में बढ़ रहे आपराधिक मामले की जानकारी उन्हें दिया. इस पर केंद्रीय मंत्री ने दवा व्यवसायी के परिजन से मिले और वरीय अधिकारियों से बात कर कार्यवाही का आश्वासन दिया. साथ ही लोगों द्वारा मंत्री श्री राय को आवेदन के माध्यम से रेलवे, व्यापारियों की सुरक्षा, एनएचएआई से लंबित भुगतान सहित क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया. जहां श्री राय ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त समस्याओं पर विचार कर उसके निदान का प्रयास किया जाएगा. मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज झा एवं सत्येंद्र राय भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, महिला जिलाध्यक्ष विनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, बैद्यनाथ यादव, प्रो बैद्यनाथ भगत, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सीमा कुशवाहा, अर्चना मेहता, जिला मंत्री स्मृति कुमारी एवं ममता झा, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, ललित जायसवाल, हरि प्रसाद दास, महामंत्री प्रशांत वर्मा, राजकुमार पौद्दार, रमन झा, सुनील नायक, विजय मंडल, भरत सिंह, बिपिन साह, आलोक चौधरी, अनुराग जायसवाल, राधेश्याम भगत, मोनू कर्ण, अभिनंदन दास, अविनाश पासवान, शुभम राज, रिंकू भगत, गौतम चौधरी, चिंटू चौधरी, आशीष चौधरी, गुड्डू दास, गणेश कुमार मंगलम, डॉ संजय सिंह, नरेश दास, चिंटू पंसारी, प्रमोद साह, विजय मंडल सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन