ePaper

पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर क्रॉसिंग के कारण ट्रेनों के संचालन में विलंब, यात्री गर्मी में बेहाल

Updated at : 28 May 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर क्रॉसिंग के कारण ट्रेनों के संचालन में विलंब, यात्री गर्मी में बेहाल

ट्रेन बुधवार को अपने निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से रवाना हुई.

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेलमंडल अंतर्गत पूर्णिया – सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों को क्रॉसिंग के नाम पर घंटों रोके जाने से यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं. बुधवार को 55569 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के यात्री इस अव्यवस्था का शिकार बने. भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. बताया गया कि यह ट्रेन बुधवार को अपने निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से रवाना हुई. लेकिन मुरलीगंज और मधेपुरा स्टेशनों पर इसे क्रॉसिंग के नाम पर लंबे समय तक रोके रखा गया. मुरलीगंज स्टेशन पर ट्रेन करीब 55 मिनट और दौरम मधेपुरा स्टेशन पर लगभग 25 मिनट तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गयी. गर्मी और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने बढ़ाई मुश्किलें गर्म मौसम में जहां यात्रियों को ट्रेन के समय पर संचालन की अपेक्षा थी, वहीं बुनियादी सुविधाओं की कमी ने उनकी परेशानी को दोगुना कर दिया. सिमरी बख्तियारपुर निवासी यात्री मो फिरोज अंसारी ने बताया कि मुरलीगंज और मधेपुरा में ट्रेन को अनावश्यक रूप से रोक दिया गया, जिससे यात्री पानी के लिए तरसते रहे. स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगे नलों में पानी की सप्लाई नहीं थी, जिसके कारण हमें मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा. उन्होंने यह भी शिकायत की कि ट्रेन के कई डिब्बों के शौचालयों में पानी की सुविधा नहीं थी, जिससे यात्रियों को अत्यंत असुविधा हुई. साथ ही कई शौचालय में नल नही हैं. प्रशासन से मांग – समयबद्ध संचालन और सुविधाएं बहाल हो स्थानीय यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस रूट पर ट्रेनों का संचालन समयबद्ध तरीके से किया जाए और क्रॉसिंग के नाम पर अनावश्यक विलंब को रोका जाए. साथ ही ट्रेनों और स्टेशनों पर पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जायें, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान तकलीफ न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन