तिलावे धार में मिली सिर कटी अज्ञात लाश, पुलिस मामले की कर रही छानबीन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2024 9:26 PM
घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में यह सनसनी फैल गयी
राघोपुर. थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत कोरियापट्टी गांव में तिलावे धार पुल के पास से मंगलवार को एक सिर कटी लाश बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में यह सनसनी फैल गयी. इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना राघोपुर पुलिस को दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को धार से निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को दोपहर में शव को लोगों ने देखा था, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी. मंगलवार को शव से काफी सडांध आने के बाद फिर से पुलिस को सूचना दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. बताया कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव करीब एक सप्ताह पूर्व का ही है. बताया कि शव का सिर कटा हुआ था, जिसके कारण उसका पहचान मुश्किल हो रहा था. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. शव के शिनाख्त की भी प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










