लोन माफी आंदोलन में ऋणी परिवार ने सुनाई अपनी व्यथा

माइक्रो फाइनेंस कम्पनी द्वारा आरबीआई के नियमों की खुल्लम खुल्ला धज्जियां उड़ाई जा रही है
सुपौल. सदर प्रखंड के अमहा स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को लोन माफी आंदोलन के तत्वावधान में जनसंवाद कार्यक्रम प्रमोद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जहां ऋणी परिवार ने खुल कर अपनी व्यथा व्यक्त की. वहीं जनसंवाद में अपना विचार व्यक्त करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि लोन से पीड़ित ऋणी परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय है. ऐसे परिवारों को न केवल आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, बल्कि मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव भी झेलना पड़ता है. माइक्रो फाइनेंस कम्पनी द्वारा आरबीआई के नियमों की खुल्लम खुल्ला धज्जियां उड़ाई जा रही है. डॉ कुमार ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी के प्रताड़ना के कारण ऋणी घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर है. हजारों लोग मानसिक बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. कई परिवार आत्महत्या कर चुके हैं. फाइनेंस कर्मी ऋणी के मान और सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. फिर भी सरकार मौन धारण किए हुए हैं. कहा कि किसानों का केसीसी ऋण, महिलाओं का समूह ऋण, छात्र व छात्रा का शिक्षा ऋण सहित बेरोजगार युवा एवं गरीबों का सभी प्रकार का ऋण माफ होना चाहिए. जनसंवाद में डॉ दिनेश मेहता, राज कुमार रमण, मनोज शर्मा, गजेन्द्र यादव, रामचन्द्र यादव, नवलेश कुमार यादव, रामकृष्ण शर्मा, बद्री साह, सियाराम शर्मा, छोटेलाल राम, वकील शर्मा, पाल दास, श्याम सुन्दर शर्मा, सपना देवी, सोनी देवी, अनीता देवी आदि ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




