वट सावित्री पर पत्नी के लिए कपड़ा लेकर जा रहा था युवक, पिकअप ने ली जान

Updated:
विज्ञापन
वट सावित्री पर पत्नी के लिए कपड़ा लेकर जा रहा था युवक, पिकअप ने ली जान

त्रिवेणीगंज-पिपरा एनएच 327 ई पर दर्दनाक हादसा

विज्ञापन

– त्रिवेणीगंज-पिपरा एनएच 327 ई पर दर्दनाक हादसा त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्यमार्ग एनएच 327 ई पर शुक्रवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा थाना क्षेत्र के गम्हरपुर गांव के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई और युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पथरागोरधेय पंचायत के जागुर वार्ड 12 निवासी दीपनारायण यादव के 19 वर्षीय पुत्र गजेन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि गजेन अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (बीआर 50 एजी 6913) से अपने घर से ससुराल राघोपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव जा रहा था. वह वट सावित्री पर्व को लेकर अपनी पत्नी के लिए कपड़ा लेकर ससुराल जा रहा था. इसी दौरान गम्हरपुर गांव वार्ड 2 के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन (डब्ल्यू बी 61 ए 0790) ने उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. शव को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन