अनुमंडल अस्पताल के निरीक्षण में व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की खामियों पर सीएस सख्त

Updated:
विज्ञापन
अनुमंडल अस्पताल के निरीक्षण में व्यवस्थाएं  मिली संतोषजनक, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की खामियों पर सीएस सख्त

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष, लेबर रूम, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया

विज्ञापन

वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल का गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ बाबासाहेब झा ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवा वितरण कक्ष, लेबर रूम, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया. इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं अधिकांशतः संतोषजनक पाई गईं. ओपीडी में डॉ सौरभ सुमन और डॉ प्रीतम कुमार मरीजों का इलाज करते पाए गए. वहीं डॉ शैलेन्द्र दीपक और डॉ एस रहमान भी उपस्थित मिले. निरीक्षण के क्रम में सीएस ने अस्पताल परिसर की चहारदीवारी अब तक नहीं बनने पर चिंता जताई. साथ ही ‘दीदी की रसोई’ से जुड़े कर्मियों को बुलाकर रसोई के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डॉ शैलेन्द्र दीपक, डॉ प्रीतम कुमार, डॉ अर्जुन चौधरी, डॉ पूजा झा, अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे. इसके बाद सीएस डॉ झा ने अनुमंडल अस्पताल परिसर से सटे एएनएम ट्रेनिंग स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया, जहां प्राचार्य राहुल कुमार उपस्थित पाए गए. निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं. छात्राओं ने बताया कि लंबे समय से शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए हैं और कई शौचालय क्षतिग्रस्त हैं. साथ ही, वार्डन के अभाव में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है, जिससे वे अपनी समस्याएं खुलकर नहीं रख पातीं. उन्होंने यह भी बताया कि कई बार प्राचार्य को शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया. इसके अलावा भवन में सीपेज की समस्या भी सामने आई. प्राचार्य द्वारा भी वार्डन की कमी और शौचालयों की खराब स्थिति की पुष्टि की गई. इस पर सीएस डॉ बाबासाहेब झा ने मौके पर ही आश्वासन दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में कार्यरत किसी वरीय एएनएम को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए तत्काल वार्डन के रूप में नियुक्त किया जाएगा. उन्होंने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन