भगवान राम के जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब

पूरे जुलूस के साथ पुलिस टीम मौजूद रही
प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भगवान राम के जन्मोत्सव पर विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस मौके पर मुख्य बाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभा यात्रा मुख्य बाजार से निकलकर भवानीपुर उतर, गोविंदपुर, बांस चौक, चिलौनी उत्तर और सुखानगर, परसा बीरबल होते हुए पुनः सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुंचा. पूरे मार्ग में जय श्री राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. शोभा यात्रा में सजे-धजे रामरथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई. जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूल वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया. शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी. बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, वीरपुर इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे. इंस्पेक्टर राजेश चौधरी ने बताया कि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में निकाली गई है. पूरे जुलूस के साथ पुलिस टीम मौजूद रही. उन्होंने सभी रामभक्तों से अपील की कि रामनवमी के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए जुलूस निकालें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










