तेज हवा व बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

Updated:
विज्ञापन
तेज हवा व बारिश से फसलें बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति भी देखी गई

विज्ञापन

जदिया. थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. अचानक बदले मौसम ने जहां एक ओर जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं खेतों में लगी गेहूं और मक्का की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. तेज आंधी के कारण कई जगहों पर गेहूं की तैयार फसलें खेतों में ही गिर गईं, जबकि मक्का की फसल भी हवा के झोंकों से बुरी तरह प्रभावित हुई है. किसानों ने बताया कि फसलों की कटाई का समय नजदीक था, ऐसे में इस तरह की बारिश और तेज हवा ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. कई किसानों का कहना है कि गेहूं की बालियां जमीन पर गिर जाने से उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका है. वहीं, मक्का की फसल भी टूटकर बिखर गई है, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति भी देखी गई, जिससे फसलों को और अधिक क्षति पहुंची है. किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते सहायता नहीं मिली, तो उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है. अचानक बदले मौसम ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जो पहले से ही लागत और बाजार भाव को लेकर परेशान हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन