प्रशासन व प्रतिनिधि इलेवन के बीच खेला गया क्रिकेट मैच, प्रशासन इलेवन की टीम रही विजयी

Published at :27 Jan 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन व प्रतिनिधि इलेवन के बीच खेला गया क्रिकेट मैच, प्रशासन इलेवन की टीम रही विजयी

गणतंत्र दिवस पर रविवार को प्रशासन इलेवन और प्रतिनिधि इलेवन के बीच 15 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया.

विज्ञापन

सरायगढ़. गणतंत्र दिवस पर रविवार को प्रशासन इलेवन और प्रतिनिधि इलेवन के बीच 15 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया. मैच का उद्घाटन विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने बैटिंग कर और फीता काटकर किया. इस मौके पर विधायक श्री यादव ने कहा कि क्रिकेट से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने को लेकर सरकार द्वारा हर जगह स्टेडियम बनाया जा रहा है. प्रशासन और प्रतिनिधि द्वारा एक साथ क्रिकेट मैच खेलने से आम लोगों के बीच भी एक विशेष प्रकार का संदेश मिलता है. प्रशासन इलेवन क्रिकेट टीम के कप्तान थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. वहीं प्रतिनिधि इलेवन क्रिकेट टीम के कप्तान प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. प्रशासन इलेवन क्रिकेट टीम ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 168 रन बनाया. जवाब में प्रतिनिधि इलेवन के टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बना पाया. इस प्रकार प्रशासन इलेवन क्रिकेट टीम को 50 रनों से विजयी घोषित किया गया. प्रशासन इलेवन क्रिकेट टीम के कप्तान को कप देकर ढोली पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य अवध नारायण सिंह, मुखिया विजय कुमार यादव, बीएन कॉलेज के प्राचार्य सूर्य नारायण मेहता ने सम्मानित किया. क्रिकेट मैच के सफल संचालन करने में सुभाष यादव का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर अंपायर सुमन पटेल, कॉमेंटेटर विवेक सोनू, लाल बाबू यादव, थानाध्यक्ष किशोर कुमार, बीडीओ अच्युतानंद, सीओ धीरज कुमार, राजस्व पदाधिकारी राकेश रंजन सहित अन्य शामिल थे. प्रतिनिधि इलेवन की ओर से कप्तान प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, सुभाष यादव, गौतम सिद्धार्थ, विजय मंगरदैता सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे. पहली बार प्रतिनिधि इलेवन और प्रशासन एलेवन के बीच क्रिकेट मैच होने को लेकर मैच काफी रोमांचक रहा. दर्शकों की काफी भीड़ जुटी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन