ePaper

दीक्षांत सह सम्मान समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

Updated at : 19 Apr 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
दीक्षांत सह सम्मान समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अष्टम में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय राघोपुर के प्रांगण में शनिवार को दीक्षांत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन पूर्व प्राचार्य हरिशंकर यादव, पूर्व प्राचार्य प्रो कमल यादव व विद्यालय प्रधान सिकेंद्र प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. जिसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गान गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अष्टम में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. साथ ही विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं, जिन्होंने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में उत्तीर्णता हासिल की, उन्हें सम्मानित किया गया. वहीं विद्यालय की अध्यापिका किरण कुमारी राउत को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तथा विद्यालय के वर्ग तीन के छात्र अर्णव कुमार को गणित ओलंपियाड में चयनित होने पर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते विद्यालय प्रधान सिकेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस समारोह में न केवल अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी गई, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया. उन्होंने छात्रों को आगे की जीवन यात्रा के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि शिक्षा केवल अंक लाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह एक ऐसी नींव है जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का आधार बनती है. इसलिए सभी बच्चे आगे की शिक्षा को भी एक चुनौती के रूप में लेकर ईमानदारी से पढ़ाई करे और जीवन की हर बाधा को पार करते हुए अपनी मुकाम को हासिल करें. मौके पर विवेकानंद सिंह, निरंजन कुमार, देवता चौधरी, कामिनी कुमारी, सुनीता कुमारी, गीता कुमारी, तपेश्वर मंडल, शिवम कुमार, किरण देवी, रंजना कुमारी, बेबी देवी, बिनोद कुमार, राजन कुमार राजा, संतोष चौधरी, मो जियाउद्दीन, मनोज कुमार, शिवशंकर दास, राधा देवी, धीरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन