कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को सभी तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

बैठक में पार्टी के घर-घर तिरंगा झंडा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई
पिपरा. कोशी डाक बंगला पिपरा में पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायत अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गई. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी के घर-घर तिरंगा झंडा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई. बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार दिए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सूर्य नारायण यादव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. बैठक में सुशील झा, मोद आलिम, मो कमरुद्दीन, विनोद चौधरी, नितेश कुमार, चंद्रभूषण सिंह, मो मन्नान, मो परवेज, अब्दुल सत्तार, मो जिब्राइल आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










