ठेकेदार पुत्र पर चालकों से मारपीट व अवैध वसूली का आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रति ट्रिप 30 रुपये की जबरन वसूली, विरोध करने पर धमकी और मारपीट

विज्ञापन

– प्रति ट्रिप 30 रुपये की जबरन वसूली, विरोध करने पर धमकी और मारपीट सुपौल. ऑटो चालकों की एक बैठक जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज के समीप हुई. बैठक में किशनपुर बस पड़ाव बैरियर पर ठेकेदार पुत्र द्वारा जबरन वसूली, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया. इस संबंध में चालकों द्वारा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है. आवेदन में बताया गया है कि सुपौल से किशनपुर जाने वाले ऑटो चालकों से प्रति ट्रिप 30 रुपये की अवैध वसूली की जाती है. हैरानी की बात यह है कि यह वसूली खाली गाड़ियों से भी की जा रही है. चालकों का आरोप है कि अन्दोली से सवारी लेकर आने पर किशनपुर पहुंचने से पहले ही यात्रियों को जबरन उतार दिया जाता है और वहां से नई सवारी बैठाने की अनुमति भी नहीं दी जाती. चालकों का कहना है कि जब वे इस अवैध वसूली और मनमानी का विरोध करते हैं, तो उन्हें गाड़ी रोककर पीटने की धमकी दी जाती है. साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. इससे चालकों के लिए काम करना काफी मुश्किल हो गया है. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार कई असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर काम करता है और अपने साथ 10-20 लोगों को रखता है. यह लोग चालकों को घेरकर धमकाते हैं और कई बार मारपीट भी करते हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. ऑटो चालकों ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि इस मामले को आपातकालीन समस्या के रूप में लेते हुए अविलंब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन