केंद्रीय एजेंसियों की दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेसियों ने स्टेशन चौक पर किया पीएम का पुतला दहन

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने किया
सुपौल. जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्टेशन चौक के समीप बुधवार को केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने किया. जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ विरोध मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंचा, जहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस मौके पर अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा, मोदी सरकार लगातार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है. नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप पत्र दाखिल कर, उनकी संपत्तियों को जब्त करना निंदनीय और अलोकतांत्रिक है. सुपौल जिले के कांग्रेसी इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं और सरकार से यह कार्रवाई वापस लेने की मांग करते हैं. वक्ताओं ने इसे पूरी तरह फर्जी मामला और राजनीतिक साजिश बताया. कहा कि इस केस में कोई लेन-देन नहीं हुआ है, न ही किसी संपत्ति का ट्रांसफर हुआ है, फिर भी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है. कहा, यह 12 साल पुराना मामला है, जिसमें 365 वें दिन चार्जशीट दाखिल करना सरकार की घबराहट को दर्शाता है. यंग इंडियन एक नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनी है जो किसी भी शेयर होल्डर को डिविडेंड या सैलरी नहीं देती. सरकार के पास कोई साक्ष्य नहीं है, फिर भी ये झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. यह बीजेपी की प्रतिशोध की राजनीति है. प्रदर्शन में मिन्नत रहमानी, कुमार अनुपम, जयप्रकाश चौधरी, नरेश कुमार मिश्रा, सुभाष प्रसाद सिंह, चुनचुन कुमार, अनोख सिंह, लक्ष्मण झा, पंकज मिश्रा, अब्दुल कैश, जितेंद्र झा, पीताम्बर पाठक, संजीव सिंह, अभय तिवारी, सोनू आजाद, जगदीश प्रसाद गुप्ता, मो सगीर, लक्ष्मी सरदार, सूर्य नारायण चौधरी, प्रमोद यादव, साकिब इकबाल, मो बदरुद्दीन, धीरेंद्र यादव, कृष्ण मोहन झा, प्रेमनाथ झा, दिवाकर कुमार, राजा कुमार, रौनक कुमार, मो सज्जाद, मो मेहदी, मो सरफराज, मिन्नतउल्लाह अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




