हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का राम ध्वनि संकीर्तन का समापन

Updated:
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का राम ध्वनि संकीर्तन का समापन

यह आयोजन बजरंगबली मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया था

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड के गणपतगंज स्थित बजरंगबली मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का राम ध्वनि संकीर्तन शनिवार को भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया, जहां लगातार तीन दिनों तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे. यह आयोजन बजरंगबली मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए. अष्टयाम के दौरान मंदिर परिसर में हरे राम, हरे कृष्ण का जयघोष और भजनों की मधुर ध्वनि गूंजती रही. जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा. शनिवार को अष्टयाम के समापन के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया. बजरंगबली मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकर्ता पिछले एक महीने से लगातार तैयारी में जुटे हुए थे. साफ-सफाई, सजावट, भजन मंडली की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन