विष्णु स्टोर में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने की छापेमारी

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 15 May 2026 6:07 PM

विज्ञापन

जीएसटी व भंडारण को लेकर तीन घंटे तक जांच

विज्ञापन

– जीएसटी व भंडारण को लेकर तीन घंटे तक जांच वीरपुर. सीमावर्ती क्षेत्र के भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित विष्णु स्टोर में शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी कर जांच-पड़ताल की. सुपौल वाणिज्य कर विभाग की चार सदस्यीय टीम ने पिछले एक वर्ष के क्रय-विक्रय एवं जीएसटी से संबंधित दस्तावेजों की जांच को लेकर कार्रवाई की. जांच के दौरान अधिकारियों ने गोदाम में रखे चीनी, तेल, जीरा समेत अन्य खाद्य सामग्री के भंडारण की जानकारी ली. मौके पर मौजूद विष्णु स्टोर के मालिक मृत्युंजय साह से आवश्यक पूछताछ भी की गई. करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में भीमनगर थाना पुलिस भी मौजूद रही. वाणिज्य कर विभाग की टीम ने जीएसटी भुगतान, ऑनलाइन बिक्री एवं गोदाम में अपेक्षाकृत कम सामान होने को लेकर भी जानकारी ली. इस पर दुकान मालिक मृत्युंजय साह ने बताया कि बाजार में मंदी रहने के कारण गोदाम में सामान की कमी है. उन्होंने दावा किया कि सभी सामानों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से की जाती है व प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से जीएसटी का भुगतान किया जाता है. साथ ही अग्रिम जीएसटी भी ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा चुका है. मामले को लेकर वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर भाष्कर रजक ने बताया कि भीमनगर स्थित विष्णु स्टोर का भौतिक सत्यापन किया गया है. गोदाम में रखे सामानों का निरीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि दुकान मालिक द्वारा जांच के दौरान किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया. विभाग की ओर से अलग से नोटिस भेजकर संबंधित पक्ष को बुलाया जाएगा. जिसके बाद प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन