सीओ, आरओ व राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से रैयत परेशान

Updated at : 04 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
सीओ, आरओ व राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से रैयत परेशान

आवेदन के आलोक में किसी प्रकार का आदेश नहीं होने के कारण जमीन नापी भी नहीं हो पा रहा है

विज्ञापन

किशनपुर. अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी के सामूहिक हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल संबंधी कार्य को लेकर लोग परेशान हो रहे हैं. विगत 09 मार्च से राजस्व कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं. जिस कारण अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज, परिमार्जन, परिमार्जन प्लस सहित कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़ा हुआ है. किसान प्रतिदिन अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. परिमार्जन नहीं होने के कारण किसानों का ऑनलाइन रसीद भी नहीं कट रहा है. वहीं राजस्व वसूली भी नहीं हो पा रहा है. दूसरी तरफ किसानों का कई महत्वपूर्ण के कार्य नहीं हो रहा है. इस प्रकार सैकड़ों की संख्या में नापी के लिए किए गए आवेदन का कार्य ठप पड़ा हुआ है. आवेदन के आलोक में किसी प्रकार का आदेश नहीं होने के कारण जमीन नापी भी नहीं हो पा रहा है. वहीं जिला पदाधिकारी सुपौल के आदेश अनुसार 01 अप्रैल से सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुपौल नंदकिशोर प्रसाद निराला को किसनपुर में अंचलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी का कार्यभार संभालने का आदेश जारी किया गया था. बावजूद 04 अप्रैल तक किसी अधिकारी का अंचल में योगदान नहीं हो सका है. इस बाबत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सुपौल नंदकिशोर प्रसाद निराला से उनके मोबाइल पर संबंध स्थापित करने की कई बार कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं सका.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन