सड़कों पर उतरे जनप्रतिनिधि, शहर में फिर लौटी सफाई व्यवस्था

नगर परिषद की इस पहल से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है
– लोहिया नगर चौक से शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान सुपौल. नगर परिषद सुपौल के सफाई कर्मियों की चार दिनों से जारी हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई. हड़ताल खत्म होते ही सफाई कर्मी दोबारा सड़कों पर उतर आए और शहर की सफाई व्यवस्था संभालनी शुरू कर दी. हड़ताल के दौरान शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया था, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. चार दिनों से हड़ताल के कारण शहर में लगभग 120 टन कचरा जमा हो गया था. जिससे बदबू निकलने के कारण आम लोग परेशान नजर आ रहे थे. जनप्रतिनिधियों ने खुद उठाया कचरा, बढ़ाया हौसला सफाई अभियान की शुरुआत लोहिया नगर चौक से की गई, जहां मुख्य पार्षद, ईओ और वार्ड पार्षदों ने खुद कचरा उठाकर अभियान का आगाज किया. इसके बाद टीम ईदगाह पहुंची, जहां भी साफ-सफाई का कार्य किया गया. जनप्रतिनिधियों को इस तरह मैदान में उतरते देख सफाई कर्मियों का उत्साह बढ़ा और उन्होंने तेजी से काम शुरू कर दिया. ईद को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन की सकारात्मक पहल के बाद हड़ताल समाप्त हुई है. शहर में सफाई व्यवस्था को जल्द पटरी पर लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ईद-उल-फितर के मद्देनजर शहर के प्रमुख इलाकों, मस्जिदों और बाजारों के आसपास विशेष साफ-सफाई की जा रही है. ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो लड़ी जायेगी कानूनी कार्रवाई : मुख्य पार्षद मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ‘राघव’ ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा, ईद, रामनवमी और चैती दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कानून के दायरे में रहकर दोबारा आंदोलन किया जाएगा. नगर परिषद की इस पहल से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है. जनप्रतिनिधियों के इस सक्रिय प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




