स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा

Published at :05 Feb 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा

इसके पश्चात गणेश वंदना पर छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी

विज्ञापन

-बसंत पंचमी के मौके पर एसआर शिक्षा सम्राट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन राघोपुर. सिमराही स्थित एसआर शिक्षा सम्राट स्कूल में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व आईआरएस बैद्यनाथ मेहता, विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता, विद्यालय की प्रबंधक निदेशिका अल्पना मेहता एवं विद्यालय के अकादमिक निदेशक राजा रवि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता ने कहा कि बसंत उत्सव के पावन अवसर पर आप सबों के आगमन से विद्यालय परिवार धन्य है. उन्होंने विद्यालय परिवार के गौरवशाली परंपरा एवं समाज के निर्माण में विद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख किया. इसके पश्चात गणेश वंदना पर छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी. भारत के पौराणिक इतिहास पर आधारित रावण वध का दृश्य एवं महाकाली द्वारा रक्तबीज संहार के मंचन ने दर्शकों का मन मोह लिया. मिथिला की लोग परंपरा के अनुरूप झिझिया एवं जट-जटिन का नृत्य उपस्थित दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. भारत की प्रख्यात गायिका स्वर कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके गीत का भी छात्र-छात्राओं द्वारा मंचन किया गया. अन्य कई प्रकार के सामूहिक नृत्य प्रस्तुति एवं एकांकियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत, राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश दिया. इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक निदेशक राजा रवि ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया एवं इस पड़ाव तक पहुंचने में समाज की ओर से प्राप्त स्नेह तथा समर्थन का उल्लेख किया. विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक सह प्राचार्य किसलय रवि ने विद्यालय के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही उच्च स्तरीय सुविधाओं के बारे में सभी को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय के लक्ष्य एवं उन्हें साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया. इसके साथ ही इस पूरे बसंत उत्सव को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन