ePaper

बाइक की ठोकर से बालक घायल, रेफर

Updated at : 20 Jul 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से बालक घायल, रेफर

घटना के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव के पास एनएच 327 ई पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक चालक ने एक बालक को ठोकर मार दी. हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बालक को परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि पथरा गोरधैय पंचायत के भूड़ा वार्ड 9 निवासी स्व. पप्पू यादव का पुत्र सत्यम कुमार घर के पास एनएच के किनारे खेल रहा था. इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी. इससे सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन