रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकी में शामिल हुए बाल कलाकार

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकी में शामिल हुए बाल कलाकार

हाथ में भगवा ध्वज धारण कर राम भक्तों की टोली जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया

विज्ञापन

सुपौल. हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा गाजे -बाजे के साथ निकाली गई. हाथ में भगवा ध्वज धारण कर राम भक्तों की टोली जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. मेला ग्राउंड स्थित अजगैबी काली दुर्गा मंदिर से निकली शोभायात्रा में घोड़े व पैदल चल रहे सैकड़ों लोग शामिल हुए. शोभायात्रा में शामिल बड़ी संख्या में राम भक्त श्रीरामचन्द्र के जयकारे लगाते हुए भगवा ध्वज हाथों में थामे हुए जय जय श्री राम नारे लगा रहे थे. जिससे पूरा शहर राममय व भगवामय हो गया. धार्मिक आस्था का प्रतीक राम नवमी पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण एवं बजरंगबली के प्रतिरूप बने बाल कलाकार सजधज कर रथ पर सवार थे. जो आकर्षण का केंद्र रहा. श्री राम जी की भव्य शोभायात्रा का समापन शहर भ्रमण के उपरांत पुनः अजगैबी काली दुर्गा मंदिर में हुआ. शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे. सुबह से बड़ी संख्या में दंडाधिकारी के साथ ही पुलिस बलों की तैनाती शोभायात्रा मार्च में जगह – जगह पर की गई थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, सबइंस्पेक्टर लवली, सबइंस्पेक्टर राजन, सबइंस्पेक्टर बीजाधर सिंह आदि अधिकारियों शांतिपूर्ण शोभायात्रा में जुटे रहे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन