चांदपीपर पंचायत के मुखिया को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

मुखिया गणेश राम को मिले इस सम्मान पर प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है

विज्ञापन

– नई दिल्ली में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के बाद प्रशस्ति पत्र से नवाजे गए, क्षेत्र में खुशी की लहर सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के मुखिया गणेश राम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि से पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली द्वारा 23 मार्च से 27 मार्च 2026 तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस प्रशिक्षण में देश के 21 राज्यों के कुल 63 मुखियाओं को शामिल किया गया. बिहार से सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के चांदपीपर पंचायत के मुखिया गणेश राम को आमंत्रित किया गया था. नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 29 स्थित संस्थान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बाढ़, अगलगी, ओलावृष्टि, सर्पदंश, भूस्खलन, ठनका सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से बचाव और प्रबंधन के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान आपदा से पूर्व तैयारी, राहत कार्य और पुनर्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गई. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद संस्थान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आईएएस मधुप व्यास एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुषमा गुलेरिया द्वारा मुखिया गणेश राम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मुखिया गणेश राम को मिले इस सम्मान पर प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है. लोगों का कहना है कि इस प्रशिक्षण से क्षेत्र में आपदा प्रबंधन को और अधिक मजबूती मिलेगी व आमजन को इसका लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन