चंद्रगुप्त मंडल बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी

Updated:
विज्ञापन

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी

विज्ञापन

प्रतापगंज. आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय संगठन में अहम बदलाव करते हुए प्रतापगंज निवासी चंद्रगुप्त मंडल को भाजपा ओबीसी मोर्चा, का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस निर्णय की औपचारिक घोषणा भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी मनोज कुमार सिंह तथा सह क्षेत्रीय प्रभारी सतेंद्र राय की संयुक्त स्वीकृति के बाद की गई. भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष भिंडवार ने बताया कि यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है, जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है, विशेषकर ओबीसी वर्ग में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करना. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त मंडल ने कहा, पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी. नियुक्ति पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनिलचंद्र वर्मा, राजकुमार रमन, उमेश गांधी, जितेंद्र भगत, अमित रंजन, मनोज वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन