कैंडल मार्च निकाल कर आतंकवाद के खिलाफ दिया एकजुटता का संदेश

आतंकवादियों के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग
– आतंकवादियों के खिलाफ की कठोर कार्रवाई की मांग राघोपुर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए निर्दोष नागरिकों की हत्या के खिलाफ गुरुवार को प्रखंड के न्यू मार्केट स्थित डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला गया. यह मार्च विद्यालय परिसर से शुरू होकर एनएच 106 के रास्ते थाना चौक होते हुए सिमराही बाजार तक गया. इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय के स्कूली बच्चे, शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध जनों ने कैंडल मार्च में भाग लेकर एकता का परिचय दिया. प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया और सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि इस घटना से पूरा देश दुखी है और पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि उपचाराधीन परिवार के सदस्य जल्द से जल्द ठीक हो जाएं, इसके लिए संपूर्ण देशवासी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं, प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलानी होगी. कैंडल मार्च के आयोजक डॉ राजेंद्र पब्लिक स्कूल के प्राचार्य राजेश आर्या ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देना है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हम आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश दे सकते हैं और शांति का संदेश फैला सकते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक प्रीति कुमारी, नूतन कुमारी, सुमन कुमारी पिंकी कुमारी, संतोष कुमार, दीपक कुमार,मुकेश कुमार, ललन कुमार, ख़ुशी कुमारी, अंजलि कुमारी प्रभुनारायण मेहता दिलीप भास्कर, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, लंकेश्वर यादव आदि सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




