पच्चीस हजार का इनामी अपराधी ''''सनकी राजा'''' गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अभियुक्त के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं

विज्ञापन

सुपौल. जिले के टॉप 10 वांछित अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राजा कुमार उर्फ राजा कुमार यादव उर्फ ””सनकी राजा”” को त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है. समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता करते एसपी शरथ आरएस ने बताया कि यह गिरफ्तारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा की गई. टीम ने तकनीकी सहायता एवं खुफिया सूचना के आधार पर लालपट्टी, वार्ड नंबर 17 नगर परिषद क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया. अभियुक्त के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं और वह त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 85/25 में फरार चल रहा था. आपराधिक इतिहास इनामी व कुख्यात अपराधी राजा कुमार के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार अपराधी के खिलाफ त्रिवेणीगंज कांड संख्या 69/25, कांड संख्या 126/23, कांड संख्या 85/25 दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, आगे की पूछताछ जारी है और कुछ और अहम जानकारियां सामने आ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन