सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष का निधन पर शोक

युवराज मंडल का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है
राघोपुर. राघोपुर पंचायत के सरपंच सह सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष युवराज मंडल का मंगलवार को निधन हो गया. युवराज मंडल के निधन से न केवल पंचायत बल्कि पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है. युवराज मंडल पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवराज मंडल पिछले कई दशकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. वे हमेशा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे. वे लगातार दो बार राघोपुर पंचायत के सरपंच बने. कहा कि युवराज मंडल का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. शोक व्यक्त करने वालों में नागेश्वर मंडल, रामदेव यादव, फनीलाल मंडल, मनोज यादव, पूनम देवी, जमील अनवर, मो तसलीम, गणेश कुमार, छोटेलाल यादव सहित अन्य लोग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










