बीएलओ की बैठक, मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक में बूथ संख्या 01 से 56 तक के बीएलओ एवं उनके पर्यवेक्षक शामिल हुए

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडल अंतर्गत मरौना बीडीओ रचना भारतीय की अध्यक्षता में मंगलवार को टीसीपी भवन, बेलही में बूथ स्तर अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में बूथ संख्या 01 से 56 तक के बीएलओ एवं उनके पर्यवेक्षक शामिल हुए. बैठक में बीडीओ ने प्रपत्र 06, 07 और 08 की प्राप्ति व निष्पादन, मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों का सुधार, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी का समाधान, एनुमरेशन फॉर्म के साथ अपलोड दस्तावेजों की गलतियों का निराकरण, अभिलेख की तैयारी और दस्तावेजीकरण की समीक्षा की. बीडीओ रचना भारतीय ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे शिविर मोड में कार्य तेजी से निष्पादित करें, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज हो. किसी प्रकार की तकनीकी या तथ्यात्मक त्रुटि शेष न रहे. बीडीओ ने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी एवं कर्मी समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन