308 लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण

गणतंत्र दिवस पर भीमनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 09 में नागरिक सेवा सम्मान कार्यक्रम के तहत 308 निःसहाय व गरीब लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया
वीरपुर. गणतंत्र दिवस पर भीमनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 09 में नागरिक सेवा सम्मान कार्यक्रम के तहत 308 निःसहाय व गरीब लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान पंचायत के सभी 15 वार्ड के वैसे लोगों को चिह्नित किया गया जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. मौके पर भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एएसआइ कमलेश कुमार व विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य मौजूद थे. पंसस प्रवेज अहमद ने बताया कि ठंड को लेकर पूर्व से यह कार्यक्रम तय किया गया था जिसे आज पूरा किया गया. मौके पर पूर्व सरपंच सोहराब खान, डा कौशल सिंह, शहाबुद्दीन, विपिन साह, अरुण भट्टचार्य, उमाशंकर सिंह, राजेंद्र साह, चन्दन सिंह, हिंमांशु सिंह आदि लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










