ePaper

240 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated at : 15 May 2024 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निर्मली वार्ड 12 स्थित सिपाही चौक के पास से अलग-अलग ब्रांड की 240 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया

विज्ञापन

निर्मली .

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निर्मली वार्ड 12 स्थित सिपाही चौक के पास से अलग-अलग ब्रांड की 240 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया. जबकि तस्कर पुलिस की गाड़ी देख शराब व बाइक छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शराब व उपयोगी एक बाइक को जब्त किया गया है. जब्त शराब में मामा श्री ब्रांड की 120 बोतल व कस्तूरी ब्रांड की 120 बोतल नेपाली शराब है. बताया कि तस्कर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

10 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रतापगंज .

गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि मंगलवार की शाम अवर निरीक्षक एसके सिंह पुलिस बल के साथ एनएच सड़क के समीप बेलही में वाहन चेकिंग कर रहे थे. उसी क्रम में उन्हें सूचना मिली कि चिलौनी उत्तर पंचायत के भालूकुप वार्ड नंबर 04 निवासी वीरेंद्र चौपाल अपने घर में शराब बेचता है. सूचना पाते ही खबर के सत्यापन के लिए अनि सिंह पुलिस बल के साथ वीरेंद्र के घर पहुंचे. सामने पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा. जिसे पुलिस बल के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेंद्र चौपाल बताया. घर की तलाशी लेने पर उसके रसोई घर में छिपाकर प्लास्टिक गैलेन में रखे पांच लीटर देशी शराब बरामद की गयी है. अनि सिंह ने बताया कि भालूकुप में बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर को लेकर जब थाना आ रहे थे तो पुन: सूचना मिली कि उसी पंचायत के बांस चौक के समीप मुरगाहा वार्ड नंबर 10 में भी विद्यानंद सरदार नामक व्यक्ति अपने घर में शराब रख बिक्री करता है. सूचना पर पुलिस विद्यानंद के घर पहुंची तो पुलिस वाहन देख विद्यानंद सरदार हाथ में प्लास्टिक का गैलेन लिये भागने का प्रयास कर रहा था. उसे भी पुलिस कर्मियों ने पकड़ा. गैलेन से 05 लीटर देशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर 10 लीटर शराब के साथ थाना ले गये. जहां दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन