सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

घायल की पहचान मधुबनी जिले के अंधरामंठ थाना अंतर्गत मैनही गांव के सोने लाल साह के 45 वर्षीय पुत्र सूर्य नारायण इसर के रूप में हुई
सरायगढ़. एनएच 57 पर कोसी महासेतु के पास गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी पहचान मधुबनी जिले के अंधरामंठ थाना अंतर्गत मैनही गांव के सोने लाल साह के 45 वर्षीय पुत्र सूर्य नारायण इसर के रूप में हुई. जिसे लोगों ने सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ लक्ष्मी कांत राय ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति बाइक से बारात जा रहा था, जो हादसे में घायल हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










