बिहार लोजपा आर आइटी सेल के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए सुनील

Updated:
विज्ञापन

बिहार लोजपा आर आइटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित रानू ने सोमवार को पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोल्हनियां निवासी सीताराम पासवान के पुत्र सुनील कुमार को आइटी सेल सुपौल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया.

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. बिहार लोजपा आर आइटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित रानू ने सोमवार को पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोल्हनियां निवासी सीताराम पासवान के पुत्र सुनील कुमार को आइटी सेल सुपौल जिलाध्यक्ष मनोनीत किया. इनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही लोजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी. गौरतलब है कि सुनील कुमार वर्ष 2008 से लोजपा में पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ से लेकर विभिन्न प्रकोष्ठ में ईमानदारी पूर्वक जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु वर्तमान में जिला कमेटी में मीडिया प्रभारी के साथ साथ पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में प्रशासनिक प्रतिनिधि के तौर पर भी काम कर रहे हैं. नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुनील ने बताया पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पहली प्राथमिकता होगी. पार्टी व संगठन की मजबूती के साथ साथ कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि होगा. बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष गौतम कुमार, प्रधान महासचिव ललित कुमार भारती, एससी एसटी जिलाध्यक्ष नथु पासवान, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष कुन्दन साह, युवा जिलाध्यक्ष रोशन कुमार राकेश, प्रदेश सचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ललन ताती, पूर्व प्रत्याशी त्रिवेणीगंज विधानसभा रेणु लता भारती, प्रभाष पटेल, मानेश्वर पासवान, इन्द्रभुषण कुमार, अशोक मेहता, शिवकुमार चौधरी, सहित दर्जनों लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन