शिविर में योग्य परिवारों को दिया गया योजना का लाभ

विशेष शिविर का बीडीओ ने किया निरीक्षण
छातापुर. डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को अनुसूचित जाति जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. बिहार महादलित विकास मिशन के बैनर तले आयोजित शिविर में पहुंचे वंचित एवं योग्य दर्जनों परिवार की विभिन्न विभाग से जुड़ी फरियादें सुनी गई. साथ ही योजना लाभ के लिए आवेदन सहित आवश्यक कागजात प्राप्त कर निष्पादन की कार्यवाही शुरू की गई. शिविर प्रभारी बीपीआरओ देश कुमार की मौजूदगी में पंचायत कर्मियों की टीम के द्वारा विशेष शिविर का संचालन किया जा रहा था. मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 14 स्थित विशेष शिविर में प्रभारी बीपीआरओ देश कुमार ने बताया कि वंचित और योग्य परिवारों को 22 योजनाओं के लाभ से आच्छादित करना है. विशेष शिविर का बीडीओ ने किया निरीक्षण ऑन स्पॉट 42 लोगों के बीच 42 जॉब कार्ड दिये गए. वहीं 12 लोगों के बीच जन्म प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. जबकि एक दर्जन बच्चों का कन्या मध्य विद्यालय में नामांकन कराया गया. वहीं जन वितरण, आवास, भूमिहीन को पर्चा सहित कई विभाग से जुडे़ आवेदन लिए गये और निष्पादन के लिए कार्यवाही शुरू की गई है. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यालय पंचायत, घीवहा, उधमपुर सहित कई पंचायतों में जाकर विशेष शिविर का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने शिविर में पहुंचे कई परिवारों की फरियाद सुनी और शिविर प्रभारी को निर्देशित किया. 212 दलित टोला में लगेगा विशेष शिविर बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर 24 मई तक प्रखंड के 212 दलित टोला में प्रत्येक शनिवार व बुधवार को विशेष विकास शिविर लगाया जाना है. प्रथम दिन प्रखंड के 12 पंचायत मुख्यालय के अलावे बलुआ, भीमपुर, जीवछपुर, उधमपुर, माधोपुर, झखाड़गढ, सोहटा, चुन्नी, घीवहा, राजेश्वरी पूर्वी एवं पश्चिम के एक-एक वार्ड में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया है. मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 14 स्थित शिविर में बीपीआरओ के अलावे वार्ड सदस्य जयकुमार राम, पंचायत सचिव सीताराम झा, विकास मित्र जयमाला कुमारी, राजस्व कर्मचारी मो कमरूज्जमा, आवास सहायक अजय कुमार मेहता, रोजगार सेवक इंद्रदेव कुमार, आंगनबाड़ी सेविका मीना कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक तमीजुद्दीन, कमवि के एचएम, डाटा इंट्री ऑपरेटर सुधीर कुमार, लेखापाल सहायक सुधांशु मिश्र मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




