ऑटो ने दो लोग को कुचला, दोनों रेफर

घटना के बाद दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया
राघोपुर. थाना क्षेत्र के हुलास पंचायत अंतर्गत बेंगायपट्टी गांव में शुक्रवार की रात्रि एक ऑटो की चपेट में आने से एक किशोर सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय 15 वर्षीय दिलसेन कुमार अपने कुछ साथियों के साथ अपने घर के समीप ही सड़क की किनारे बैठा हुआ था. इसी दौरान हुलास की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार की ऑटो ने दो लोगों को रौंद दिया. इस घटना में एक किशोर का पेट फट गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जख्मी युवक की पहचान हुलास पंचायत के बेंगायपट्टी वार्ड नंबर 5 निवासी भूपेंद्र राम के 15 वर्षीय पुत्र दिलसेन कुमार और किशनपुर नोआबाखेर निवासी बासुदेव राम के 30 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार के रूप में हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










