शांतिपूर्ण माहौल में ईद व रामनवमी मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

राजस्व अधिकारी साहिना बैगम ने बताया कि प्रशासन की ओर से पर्वों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे

विज्ञापन

निर्मली. थाना परिसर में बुधवार को ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने की. इस अवसर पर राजस्व अधिकारी साहिना बैगम और पुअनि राजन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे. बैठक में सभी से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई. थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया. राजस्व अधिकारी साहिना बैगम ने बताया कि प्रशासन की ओर से पर्वों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. वहीं उपस्थित लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया. बैठक में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन