हत्या मामले में एक और नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है
छातापुर. छातापुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के डहरिया में गोली मारकर एक युवक की हत्या मामले में एक और नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. दिया थाना क्षेत्र के दतुआ निवासी कामेश्वर यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. हत्या मामले में मृतक रामकुमार यादव के पिता के आवेदन पर थाना कांड संख्या 239/24 दर्ज कर 22 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें अब तक एक महिला सहित सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. यह जानकारी थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




