पशु बीमा व टीकाकरण अभियान शुरू, पशुपालकों में हर्ष का माहौल

Updated at : 31 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
पशु बीमा व टीकाकरण अभियान शुरू, पशुपालकों में हर्ष का माहौल

सभी पंचायतों में चल रहा विशेष अभियान

विज्ञापन

– सरकार दे रही 85 प्रतिशत प्रीमियम सब्सिडी – सभी पंचायतों में चल रहा विशेष अभियान प्रतापगंज. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पशु बीमा योजना के तहत बिहार लाइवस्टॉक डेवलपमेंट एजेंसी (बीएलडीए) पटना के निर्देश पर प्रतापगंज प्रखंड के सभी 09 पंचायतों में मवेशियों का टीकाकरण (वैक्सिनेशन) एवं बीमा अभियान शुरू कर दिया गया है. इस अभियान को लेकर क्षेत्र के पशुपालकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रखंड स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गाय, भैंस, बकरी, भेड़, सूअर एवं पॉल्ट्री पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है. साथ ही इन पशुओं का बीमा भी किया जा रहा है. जिससे पशुओं को बीमारी एवं आकस्मिक नुकसान से सुरक्षा मिल सके. योजना के तहत पशु बीमा प्रीमियम का 85 प्रतिशत हिस्सा सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है. जबकि शेष 15 प्रतिशत राशि लाभुकों को स्वयं देनी होती है. इस योजना के अंतर्गत प्रति पशु अधिकतम 50 हजार रुपये तक का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है. एक परिवार को अधिकतम 10 पशुधन इकाई तक बीमा की सुविधा दी जा रही है. जबकि बकरी, भेड़ एवं सुअर के लिए यह सीमा 05 इकाई निर्धारित की गई है. साथ ही अधिकतम तीन वर्षों तक बीमा कराने वाले लाभुकों को प्राथमिकता दी जा रही है. प्रखंड प्रभारी पशुपालन पदाधिकारी हरेराम कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों में अभियान को तेजी से संचालित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पशुपालकों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इस पहल से क्षेत्र के पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है. पशुधन की देखभाल एवं संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन