नये साल पर छोटे बड़े सभी वाहनों को कोसी बराज जाने पर लगी रोक, पैदल पहुंचे पर्यटक

Updated:
विज्ञापन

हजारों लोगों ने पैदल ही कोसी बराज चले गए

विज्ञापन

वीरपुर. नये साल के लिए कोसी क्षेत्र के लिए काफी वर्षों से सबसे महत्वपूर्ण पिकनिक स्पॉट कोसी बराज रहा है. लेकिन इस साल दूर दराज से कोसी बराज पहुंचने वालों क़ो निराशा हाथ लगी. भीमनगर स्थित एसएसबी बीओपी के पास सभी छोटे और बड़े गाड़ियों को नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी गई. जिससे सैकड़ों लोग तो वापस चले गए. जबकि हजारों लोगों ने पैदल ही कोसी बराज चले गए. एसएसबी के कैंप से पहले भीमनगर पुराना चौक स्थित दुर्गा मंदिर के मैदान में हजारों की संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लगी रही. लोगों को पैदल ही चार किलोमीटर की दूरी तय कर नये साल के जश्न मनाने के लिए कोसी बराज जाना पड़ा. जानकारी अनुसार नेपाल और भारतीय सीमा अंतर्गत अररिया और सुनसरी जिले के बेला बॉर्डर पर बीती रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति विजय साह की नेपाल एपीएफ की गोली लगने से मौत हो गई. जिसके बाद मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों और परिजनों ने नेपाल के लौकही चौक पर पुलिस के बैरिकेट और सेट को तोड़ फोड़ कर आग के हवाले कर दिया. माहौल बिगड़ते देख नेपाल एपीएफ को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. बढ़ते भीड़ और नेपाल में गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने पर एसडीएम नीरज कुमार ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए स्थिति क़ो स्पष्ट किया. वीरपुर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार भी लोगों की सूचना पर भीमनगर एसएसबी बीओपी के पास पहुंचे. लोगों क़ो समझाया बुझाया. इसी स्थिति के मद्देनज़र नेपाल एपीएफ की ओर से नये साल पर कोसी बराज आने वाले भारतीयों वाहनों क़ो जाने से रोक लगाने की बात कही थी. ताकि स्थिति काबू में रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन