फरार आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने का दिया गया मोहलत

Published at :27 Jan 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
फरार आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, 30 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने का दिया गया मोहलत

थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नंबर 01 निवासी शिवचंद्र साह के पुत्र विकास कुमार और प्रतापगंज थाना क्षेत्र के मगरकुप्पी वार्ड नंबर 13 निवासी स्व नजीर के पुत्र मो नवी हसन ढाई वर्षों से फरार हैं.

विज्ञापन

आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में की जायेगी घरों की कुर्की-जब्ती, प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नंबर 01 निवासी शिवचंद्र साह के पुत्र विकास कुमार और प्रतापगंज थाना क्षेत्र के मगरकुप्पी वार्ड नंबर 13 निवासी स्व नजीर के पुत्र मो नवी हसन ढाई वर्षों से फरार हैं. जिसके घर पुलिस ने सोमवार को इश्तेहार चिपकाया और उन्हें एक महीने के अंदर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का समय दिया है. जानकारी देते थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि 17 सितंबर 2022 को थाना क्षेत्र के गजहर माल गांव के वार्ड नंबर 04 निवासी संदीप सरदार ने अपनी पत्नी फूलकुमारी देवी का शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने का आरोप प्रतापगंज थाना क्षेत्र के मगरकुप्पी वार्ड नंबर 13 निवासी स्व नजीर के पुत्र मो नवी हसन और मो नजीर की पत्नी बीबी शहरुल खातून पर लगाते हुए त्रिवेणीगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 438/22 दर्ज कराई थी. इसमें अनुसंधान के दौरान एक अप्राथमिकी अभियुक्त गोनहा वार्ड नंबर 01 निवासी शिवचंद्र साह के पुत्र विकास कुमार के संलिप्त होने का भी साक्ष्य मिला था. इस घटना में मुख्य आरोपित मो नवी हसन और अप्राथमिकी नामजद अभियुक्त विकास कुमार दोनों अब तक न तो न्यायालय में आत्मसमर्पण कर पाए हैं और न ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर पायी है. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि दोनों आरोपित के फरार रहने की स्थिति में न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार के आधार पर सोमवार को दोनों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है. इश्तेहार के अनुसार अगर 30 दिनों के भीतर दोनों आरोपी न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में दोनों के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जायेगी. मालूम हो कि इस घटना में अपहृत फूलकुमारी देवी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह जीवित हैं या उनकी हत्या कर दी गयी है. इस कार्रवाई में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत के अलावे सब-इंस्पेक्टर सुमित कुमार, सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार और त्रिवेणीगंज थाना तथा प्रतापगंज थाना के पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन