ePaper

मकान तोड़ने का लगाया आरोप, थाना में की लिखित शिकायत

Updated at : 22 Sep 2024 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

पीड़ित ने इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है

विज्ञापन

सरायगढ़. थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सरायगढ़ वार्ड नंबर 14 निवासी दीपक कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर पक्का मकान को तोड़ने एवं क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए भपटियाही थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित श्री सिंह ने थाना में दिये आवेदन में बताया है कि शनिवार की शाम करीब 06 बजे सरायगढ़ गांव के अशोक साह, चंदन साह,नरेश साह, गणेश साह, गोलू साह, कुंदन साह सहित अन्य लोग उनका पक्का मकान गैर कानूनी तरीके से तोड़ने लगा. जब इसका विरोध किया गया तो उन लोगों द्वारा हथौड़ा व छेनी से जानलेवा हमला किया गया. जिसके बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर घर में भाग गया. पीड़ित ने इन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन