चैत्र नवरात्रा को लेकर भीमनगर शिवदुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रा को लेकर भीमनगर शिवदुर्गा मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

इस दौरान महिलाओं और युवतियां में नवरात्रा को लेकर खास उत्साह देखा गया

विज्ञापन

वीरपुर. चैत्र नवरात्रा को लेकर बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 स्थित शिवदुर्गा मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर नया बाजार, भीमनगर थाना और कस्टम कार्यालय होते महावीर चौक तक गई. जहां से एसएसबी भीमनगर चेक पोस्ट पार करते हुए कोसी बराज पहुंची. पुनः कोसी बराज स्थित कोसी नदी से जल भरकर पैदल मंदिर परिसर पहुंची. इस दौरान महिलाओं और युवतियां में नवरात्रा को लेकर खास उत्साह देखा गया. सभी कलश को मंदिर में एकत्रित किया गया. जानकारी देते हुए मंदिर पूजा के कमेटी अध्यक्ष सह भीमनगर पंचायत के सरपंच दुर्गानंद सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस साल भी चैत्र नवरात्रा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई थी. लगातार 10 दिनों तक भक्तिमय माहौल रहेगा. इस मौके पर पंडित रतनजय झा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन