पहली सोमवारी पर डीसी ने संभाली व्यवस्था की कमान, मेला क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

कांवरिया रूट में व्यवस्था का जायजा लेते डीसी Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को कांवरियों की सेवा भाव से मदद करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

संजीत मंडल की रिपोर्ट

विज्ञापन

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार अहले सुबह मेला क्षेत्र, रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. नंदन पहाड़ से बाबा मंदिर तक भ्रमण कर उन्होंने सुरक्षा, कतार प्रबंधन, यातायात और नागरिक सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया. मौके पर मौजूद अधिकारियों को हर समय एक्टिव मोड में रहने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी संवेदनशील स्थान पर भीड़ का दबाव नहीं बढ़े.

कांवरियों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धालुओं के साथ धैर्य और संयम से पेश आने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बाबाधाम आने वाले देवतुल्य कांवरियों की सेवा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी अधिकारी और जवान पूरी जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं.

स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए सूचना-सहायता केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, पुलिस ओपी, ट्रैफिक ओपी, पर्यटन केंद्र, विद्युत केंद्र और स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया. स्वास्थ्य शिविर में जीवन रक्षक दवाइयों और एंबुलेंस की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं, मातृत्व विश्राम गृह में महिलाओं को पर्याप्त गोपनीयता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा.

होल्डिंग प्वाइंट पर सभी सुविधाएं रखने का निर्देश

उपायुक्त ने रूटलाइन में बनाए गए सभी होल्डिंग प्वाइंट को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यहां पानी, बिजली, मिस्ट कूलिंग और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए. क्यू कॉम्प्लेक्स की व्यवस्था भी श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप बनाए रखने की हिदायत दी.

पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

मेला क्षेत्र में वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए उपायुक्त ने निर्धारित पार्किंग स्थलों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और सड़कों पर अनधिकृत पार्किंग नहीं होने देने का निर्देश दिया. उन्होंने यातायात व्यवस्था इस तरह संचालित करने को कहा कि स्थानीय लोगों और कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. उन्होंने सूचना केंद्र और विद्युत व्यवस्था को निर्बाध रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित संबंधित अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: श्रावणी मेला में उपायुक्त ने किया सघन निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola