श्रावणी मेला में उपायुक्त ने किया सघन निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

तैयारी का जायजा लेते डीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर श्रावणी मेला 2026 के दौरान डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सेवा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

संजीत मंडल की रिपोर्ट

विज्ञापन

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने सोमवार अहले सुबह मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया. उन्होंने प्रतिनियुक्त अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि मेला ड्यूटी को केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सेवा का पुनीत अवसर मानते हुए श्रद्धालुओं की सहायता करें.

प्रमुख रूटों का लिया जायजा

उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रांगण, क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवराम झा चौक, तिवारी चौक, नेहरू पार्क और बीएड कॉलेज रूट का निरीक्षण किया. उन्होंने कांवरियों की कतार को लगातार सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी मोड़ या चौक पर भीड़ का दबाव नहीं बनने देने का निर्देश दिया. इसके बाद कंट्रोल रूम पहुंचकर बड़ी स्क्रीन और सीसीटीवी के माध्यम से मेला क्षेत्र, कांवरिया रूट और जलार्पण कतार की लाइव मॉनिटरिंग का जायजा लिया.

स्वास्थ्य सेवाओं को रखा अलर्ट

बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों को 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर और आपातकालीन उपकरणों की उपलब्धता की भी जानकारी ली.

सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उपायुक्त ने सूचना सह सहायता केंद्र, मातृत्व विश्राम गृह, अमानत घर और पुलिस ओपी का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित कर्मियों को चौबीसों घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया. वहीं, पुलिस पदाधिकारियों को सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित संबंधित अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola