ePaper

अचानक खाते में पहुंचा बड़ा बैलेंस, डाकघर ने उठाया यह कदम

Updated at : 21 Dec 2016 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
अचानक खाते में पहुंचा बड़ा बैलेंस, डाकघर ने उठाया यह कदम

सुपौल : नोटबंदी के बाद कई सालों से बैलेंस की राह देख रहे खाली खातों की बहार आ गयी है. गाहे-बगाहे ऐसी खबरें आ रही हैं कि किसी के जीरो बैलेंस वाले एकाउंट में लाखों की नकदी आ गयी, तो किसी के एकाउंट में ज्यादा पैसे अचानक से आ गये. कुछ इसी तरह की घटना […]

विज्ञापन

सुपौल : नोटबंदी के बाद कई सालों से बैलेंस की राह देख रहे खाली खातों की बहार आ गयी है. गाहे-बगाहे ऐसी खबरें आ रही हैं कि किसी के जीरो बैलेंस वाले एकाउंट में लाखों की नकदी आ गयी, तो किसी के एकाउंट में ज्यादा पैसे अचानक से आ गये. कुछ इसी तरह की घटना हुई है बिहार के सुपौल जिले में. जहां कालाधन खपाने में लगे कुछ लोगों ने महावीर चौक स्थित डाकघर के एक खाते में अचानक 16 लाख रुपये डिपॉजिट कर दिये.

जानकारी के मुताबिक खाता मुख्यालय बाजार निवासी रूबी कुमारी का था. वह एक बचत खाता था. खाते में पैसेबहुतकम रहते थे, लेकिन अचानक 16 लाख रुपये आने से रूबी चौक गयी. रूबी जब पैसे की निकासी के लिये डाकघर पहुंची तब उसे यह सूचना मिली. डाकघर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल खाते को फ्रीज कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन