51 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भक्तिमय रहा माहौल

Updated:
विज्ञापन
51 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भक्तिमय रहा माहौल

कलश यात्रा में जय मां दुर्गा, जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा

विज्ञापन

किशनपुर. कोसी तटबंध के भीतर झखराही गांव में गुरुवार को चैती दुर्गापूजा के अवसर पर 51 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में जय मां दुर्गा, जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. कलश यात्रा झखराही दुर्गा स्थान प्रांगण से विभिन्न गांव मुहल्ले घूमते हुए लगभग 05 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए झखराही वार्ड नंबर 13 पोखर पर पहुंचा. जहां कलश में जल भरा गया. कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची. जहां विधि विधान के साथ कलश स्थापित किया गया. यात्रा के समापन पर सभी श्रद्धालु के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी के स्टॉल भी लगाए गए थे. मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार साह ने बताया कि प्रथम पूजा से अष्टमी तक प्रतिदिन सुबह शाम पूजा पाठ किया जाएगा. मौके पर सुनील कुमार, चन्द्रर यादव, विजय यादव, रामलखन यादव, धीरेन यादव, अनिल कुमार, सूर्यनारायण यादव, दशरथ यादव, संतोष कुमार, संजय यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन