चौकीदार व दफादारों ने किया प्रदर्शन
-नौ सूत्री मांग पर अड़े है प्रदर्शनकारीफोटो-05कैप्सन- प्रदर्शन करते चौकीदार व दफादार.प्रतिनिधि,सुपौल बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के बैनर तले जिले के चौकीदारों एवं दफादारों ने मांगों के समर्थन में सोमवार को समाहरणालय द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर संघ द्वारा जिला पदाधिकारी को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया. जिसमें सेवानिवृत्त […]
-नौ सूत्री मांग पर अड़े है प्रदर्शनकारीफोटो-05कैप्सन- प्रदर्शन करते चौकीदार व दफादार.प्रतिनिधि,सुपौल बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत के बैनर तले जिले के चौकीदारों एवं दफादारों ने मांगों के समर्थन में सोमवार को समाहरणालय द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर संघ द्वारा जिला पदाधिकारी को नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया. जिसमें सेवानिवृत्त चौकीदार व दफादार के आश्रितों की नियुक्ति करने, पूर्व के चयनित चौकीदारों को नियुक्ति पत्र निर्गत करने, चौकीदार व दफादार को एसीपी का लाभ देने, यात्रा, ठहराव व साइकिल भत्ता देने, मैट्रिक उत्तीर्ण चौकीदार व दफादार को समूह ग में पदोन्नति करने, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का लाभ प्रदान करने, वर्दी भत्ता प्रदान करने, बैंक, रोड व निज निवास एवं थाना रिजर्व ड्यूटी से मुक्त करने तथा चौकीदार व दफदारों को सरकारी निर्देश के अनुरूप स्वयं हाजिरी बनाने की मांग की गयी है. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सूबे के चौकीदार व दफादार विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं. उन पर पुलिस कर्मियों द्वारा जुल्म ढ़ाया जाता है. लेकिन विडंबना है कि उनकी समस्याओं के प्रति प्रशासन उदासीन बना हुआ है. धरना से पूर्व संघ द्वारा स्थानीय गांधी मैदान से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में चौकीदार व दफादार शामिल थे. शहर के प्रमुख सड़कों के भ्रमण के बाद समाहरणालय द्वार पर जुलूस धरना में तब्दील हो गया. इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, जिला सचिव विद्यानंद पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










