भूमि विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
कटैया- निर्मली. पिपरा प्रखंड के कटैया गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना में घायल संत राम, वीणा देवी व सोनी कुमारी को उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच रेफर कर […]
कटैया- निर्मली. पिपरा प्रखंड के कटैया गांव में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना में घायल संत राम, वीणा देवी व सोनी कुमारी को उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जानकारी अनुसार स्थानीय निवासी संत राम व वीरेंद्र राम के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है. मंगलवार को दोनों पक्षों में हुई मारपीट में घर उजाड़ने का भी आरोप लगाया गया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा आवेदन दिया गया है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










