किसान सलाहकार पर हमले के विरोध में संघ का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो-05कैप्सन- प्रदर्शन करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि, सुपौल छातापुर प्रखंड के कटहरा में कार्यरत किसान सलाहकार प्रदीप कुमार मेहता पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिसिया रवैये के विरुद्ध किसान सलाहकार संघ ने बुधवार को गांधी मैदान से समाहरणालय द्वार तक रैली निकाली. संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार के नेतृत्व में निकली रैली […]

विज्ञापन

फोटो-05कैप्सन- प्रदर्शन करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि, सुपौल छातापुर प्रखंड के कटहरा में कार्यरत किसान सलाहकार प्रदीप कुमार मेहता पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिसिया रवैये के विरुद्ध किसान सलाहकार संघ ने बुधवार को गांधी मैदान से समाहरणालय द्वार तक रैली निकाली. संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार के नेतृत्व में निकली रैली के बाद किसान सलाहकारों ने डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा. डॉ कुमार ने कहा कि राज्य में कार्यरत संविदा कर्मियों को हर समय असुरक्षा का भय सताता रहता है. प्रशासनिक ढीलेपन के कारण सोमवार की शाम घटित घटना की अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है. 24 घंटे के अंदर अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूरे प्रदेश के किसान सलाहकार अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए उग्र प्रदर्शन करेंगे. जिलाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह निक्कू ने बताया कि पीडि़त सलाहकार ने मंगलवार की सुबह ही थाने में आवेदन दिया था. पूर्व में एक किसान सलाहकार की मृत्यु होने पर भी जिला प्रशासन ने परिजनों को मुआवजा नहीं दिया. मौके पर जिला सचिव पप्पू कुमार, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, विजय यादव, उमेश प्रसाद मेहता, अशोक कुमार, पवन कुमार मंडल, उमाकांत कामत, अरविंद कुमार, उपेंद्र कामत, फजूउल रहमान, मनोज यादव, रण विजय, पिंटू पासवान, भवेश, रवि शंकर, चंदन सिंह, हिमांशु, दिनेश, रंजन राम, अशोक सरदार, दीप नारायण यादव, विनोद मेहता, बमबम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन