कुदरत का कहर: आंधी-बारिश के साथ वज्रपात से दहशत, अलग-अलग जगहों पर चार की मौत
सहरसा: जिले के अलग-अलग प्रखंड में सोमवार की रात वज्रपात से चार लोगों की मौत हो गयी है. महिषी, सिमरी बख्तियारपुर में एक व नवहट्टा में दो लोगों के वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. महिषी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के राजनपुर पंचायत के घोघसम निवासी बिनो यादव का 25 वर्षीय पुत्र […]
युवक रकटी गांव के समीप बहियार में बारिश से बचाव के लिए मकई पर प्लास्टिक ढकने गया था. बगल में वज्रपात होता देख उसका प्राणांत हो गया. थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
मृतक के बड़े पुत्र रामविलास सदा ने बताया कि सुबह तेज हवा व बारिश हो रही थी. हमलोग अपने घर में बैठे थे. तभी वज्रपात की तेज आवाज के बाद मेरे पिताजी को एक खून की उल्टी हुई और उनकी मृत्यु हो गयी. सिमरी बख्तियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत घोघसम पंचायत निवासी 25 वर्षीय रामशरण यादव की वज्रपात से झुलस कर मौत हो गयी. रामशरण यादव अपने बहियार में काम कर रहे थे. वज्रपात की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










