धरना दूसरे दिन भी जारी
सुपौल. सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर दैनिक वेदन भोगी कर्मचारियों का समाहरणालय द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. विशुनदेव साह की अध्यक्षता में धरना में यूनियन के जिला सचिव सरोज कांत झा ने कहा कि 22 नवंबर को जिला पदाधिकारी द्वारा अंतिम सूची तैयार कर ली गयी थी. […]
सुपौल. सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर दैनिक वेदन भोगी कर्मचारियों का समाहरणालय द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. विशुनदेव साह की अध्यक्षता में धरना में यूनियन के जिला सचिव सरोज कांत झा ने कहा कि 22 नवंबर को जिला पदाधिकारी द्वारा अंतिम सूची तैयार कर ली गयी थी.
29 अप्रैल को नियुक्त कमेटी की बैठक में उसे स्वीकृति प्रदान नहीं की गयी. वर्षो से जारी आंदोलन के बावजूद कर्मचारियों के मांग की अनदेखी करना डीएम की लचर कार्यशैली को दर्शाता है. मौके पर एक्टू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला सचिव अरविंद शर्मा, गजेंद्र ठाकुर, सतेंदू यादव, मो बसूर, वंदे लाल पासवान, विशुनदेव पासवान, दाहू पासवान, राम चंद्र खड़गा, राधा कांत कामत, दुर्गा नंद मंडल, हरिश्चंदु महतो, फुलधर प्रसाद यादव, सत्य नारायण मुखिया, सीता राम मंडल आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










