बोलेरो की ठोकर से दो घायल

Updated:
विज्ञापन

फोटो-21,22कैप्सन- बोलेरो में फंसी साइकिल, रोड जाम करते लोगप्रतिनिधि, छातापुरभीमपुर थाना क्षेत्र के कला गोविंदपुर के पास एसएच 91 पर मंगलवार को बोलेरो की ठोकर से एक 18 वर्षीय युवक व छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. युवक भीमपुर निवासी प्रमोद ठाकुर व बालक स्थानीय सूरज कुमार बताया जाता है. विरोध में […]

विज्ञापन

फोटो-21,22कैप्सन- बोलेरो में फंसी साइकिल, रोड जाम करते लोगप्रतिनिधि, छातापुरभीमपुर थाना क्षेत्र के कला गोविंदपुर के पास एसएच 91 पर मंगलवार को बोलेरो की ठोकर से एक 18 वर्षीय युवक व छह वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. युवक भीमपुर निवासी प्रमोद ठाकुर व बालक स्थानीय सूरज कुमार बताया जाता है. विरोध में लोगों ने एसएच 91 को थोड़ी देर के लिए जाम कर दिया. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम को समाप्त किया गया. बोलेरो छातापुर से उत्तर दिशा की ओर जा रही थी. इसी क्रम में सड़क किनारे शौच कर रहे बालक सूरज को रौंदते हुए बोलेरो ने साइकिल सवार युवक को भी अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को एक निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां से दोनों को पूर्णिया रेफर कर दिया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच 91 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. ग्रामीण घायलों के समुचित उपचार करवाने की मांग कर रहे थे.जाम की सूचना पर पहुंचे भीमपुर थानाध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन